फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   45 accused arrested in cyber fraud cases within a week.

Gurugram News: साइबर ठगी के मामलों में 45 आरोपी एक सप्ताह में गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
45 accused arrested in cyber fraud cases within a week.
- आरोपियों से 2 लाख 27 हजार रुपये, आठ मोबाइल, दो सिम और दो पासबुक बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के दौरान 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 27 हजार रुपये, आठ मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और दो पासबुक बरामद की हैं। पुलिस ने 24 अगस्त से 30 अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग मामलों में यह कार्रवाई की।

एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम थानों की टीमों ने जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। इनमें निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी, डिजिटल गिरफ्तारी, सोशल मीडिया ठगी और ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी शामिल है। इसके अलावा एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने, इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने और टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी के मामले भी सामने आए हैं। नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अनजान कॉल, व्हाट्सएप संदेश और सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है। एसीपी गौरव फौगाट ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ तकनीकी और व्यापक स्तर पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed