फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanitation worker hangs self following domestic dispute.

Delhi NCR News: घरेलू विवाद में सफाईकर्मी ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार देर रात एक सफाई कर्मचारी ने फंदा लगा लिया। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (46) के रूप में हुई है। देर रात दीपक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि दीपक की पत्नी सुनीता हमेशा उससे झगड़ा करती रहती थी। यहां तक दीपक की सैलरी भी वह अपने मायके वालों पर खर्च कर देती थी। इस बात पर अक्सर विवाद होता था। परिजनों का आरोप है कि दीपक ने पत्नी की वजह से खुदकुशी की। बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान दीपक और सुनीता के परिजनों का आपस में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों ही पक्षों को समझाकर शांत करवाया। परिजनों ने सुनीता और उसके परिवार कार्रवाई की मांग की है। कल्याणपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed