फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Lethal attack on motor mechanic returning home from the shop

Roorkee News: दुकान से घर लौट रहे मोटर मैकेनिक पर जानलेवा हमला

Wed, 02 Sep 2026 06:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Lethal attack on motor mechanic returning home from the shop
देर रात दुकान से घर लौट रहे मोटर मैकेनिक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि, हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी की। पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के टांडा मझादा गांव निवासी महिला सुमन ने शिकायत में बताया कि उनके पति अमरजीत मोटर मैकेनिक हैं। लक्सर में उनकी दुकान है। 22 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जब वह आईटीआई के समीप पहुंचे तभी मार्ग पर पहले से घात लगाकर मौजूद आरोपी अंशु व राहुल निवासी ग्राम टांडा मझादा और उनके छह से अधिक साथियों ने अमरजीत पर लोहे की राॅड व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी की। हमले में अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed