{"_id":"59cbdb434f1c1bb6538b4a8f","slug":"61506532163-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेेमी युगल के बरामद होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को एक युवक के खिलाफ अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया, जबकि किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। मालूम हो कि विगत माह किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस उक्त उनकी तलाश कर रही थी।
आरोप है कि थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी राहुल कुमार एक किशोरी को 30 अगस्त 2017 को लेकर फरार हो गया। इसके बाद किशोरी के पिता ने लिखित शिकायत थाने पर दी। पुलिस किशोरी के तलाश में जुट गई। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशोरी के साथ राहुल को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाई। इसके बाद महिला कांस्टेबल के समक्ष 161 का बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने लड़के को अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत चालान कर दिया। वहीं, किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया गया।