फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कई विभागों के लिए ई-टेंडरिंग बनी है समस्या

कई विभागों के लिए ई-टेंडरिंग बनी है समस्या

Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
कई विभागों के लिए ई-टेंडरिंग बनी है समस्या
बलिया। प्रदेश में एक सितंबर से ई-टेंडरिंग की व्यवस्था लागू तो कर दी गई है लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग को छोड़ बाकी विभागों में टेंशन बढ़ गई है।
विज्ञापन

ई-टेंडरिंग के बाद कई तरह की दिक्कतें भी सामने आ रही हैं।
विभिन्न निर्माण कार्यों में पारदर्शिता को लेकर शासन ने ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू किया है। अब किसी भी विभाग से कोई भी कार्य लेने के लिए ठेकेदारों को ई-टेंडर के माध्यम से आवेदन करना होगा और अधिकारी भी इसी के जरिए ही आवंटन का काम करेंगे। बताया जाता है कि खासकर निर्माण निगम, सिंचाई विभाग, वन विभाग आदि से होने वाले कार्यों के लिए निविदा अब ई-टेंडर के माध्यम से ही किया जाएगा। हालांकि व्यवस्था नई होने के कारण विभिन्न विभागों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है । लोक निर्माण विभाग के लिए ई-टेंडर की व्यवस्था नई नहीं हैं और इस विभाग में पिछले तीन सालों से ई-टेंडर के माध्यम से ही कार्यों का आवंटन किया जाता है। ई-टेंडर के लिए अलग-अलग मानकों का निर्धारण कर पोर्टल पर ही प्रदर्शित करने का प्रावधान है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन एमपी चौरसिया की मानें तो विभाग में पिछले तीन सालों से ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू है और समय-समय पर इसी के तहत निविदा आमंत्रित की जाती है। बताया कि प्रस्ताव के सापेक्ष धन की उपलब्धता के आधार पर ई-टेंडर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed