फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एनएच 31 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

एनएच 31 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 26 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
एनएच 31 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के गंगहरा गांव के लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिसिया कार्रवाई पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कपूरी गांव के सामने एनएच 31 पर जाम लगा दिया। इससे एनएच के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक आरोपी के खिलाफ धारा 307 लगाकर कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम निखिल टीकाराम फुंडे के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने घंटों बाद जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि फेफना थाना क्षेत्र के गंगहरा गांव निवासी शिवमुनी गोंड तथा विश्वानाथ दुबे में जमीनी विवाद है। इसी को लेकर 15 अगस्त 2017 को दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान शिवमुनी के घर पर केवल महिलाएं थी। इसका फायदा उठाते हुए विश्वनाथ दुबे के पुत्र जितेंद्र दुबे और उनके भाई घर में घुुस गए और महिलाओं को जमकर पीटा। जिसमें विश्वानाथ की पुत्री शशिकला की बेहोश गई, बावजूद ये लोग उसे मारते रहे। जिसके चलते वह कोमा में चली गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकाें ने स्थिति नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया, जो जिंदगी और मौत से जुझ रही है। इस मामले में पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही थी। लेकिन गांव वालों के काफी संघर्ष के बाद पुलिस ने 452 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसके चलते बदमाशों को तत्काल जमानत मिल गई। जिससे मजबूर होकर एनएच-31 को जाम करना पड़ा।ग्रामीणों ने मांग की कि बदमाशों के विरुद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाय। साथ ही फर्जी तरीके से पीड़ित परिवार पर लगाए गए मुकदमे तत्काल वापस लिया जाय। इसके अलावा इलाज में आने वाले खर्च को शासन द्वारा वहन किया जाय। इस दौरान सदर एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मेडिकल मुआयना कराकर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed