फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बदमाशों ने चालक और खलासी को पीटा, मोबाइल और नकदी छीने

बदमाशों ने चालक और खलासी को पीटा, मोबाइल और नकदी छीने

Tue, 08 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने चालक और खलासी को पीटा, मोबाइल और नकदी छीने
नगरा। मऊ से नगरा की ओर आ रही बस को बाइक सवार बदमाशों ने रोकवाकर चालक और खलासी को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना के बाद यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मऊ से एक निजी बस सवारी भरने के बाद नगरा आ रही थी। इसी बीच नगरा थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मदारी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद बस को रोकवा दिया। जिसके बाद खलासी रामकेवल यादव को पीटने लगे। इसके बाद बस का चालक उतर कर खलासी को बचाने लगा। इस पर बदमाशों ने चालक भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर निवासी वीरबहादुर यादव की पिटाई कर दी। इस दौरान चालक का मोबाइल और 15 सौ रुपये भी छीन लिए। इसके बाद जब कंडक्टर को ढूंढना शुरू किया तो मौका पाकर कंडक्टर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन बाइक सवार बदमाश भागने में सफल रहे। इस प्रकरण में पीड़ित बस चालक और खलासी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed