{"_id":"5a96fe984f1c1bbd218b5a55","slug":"51519845016-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर 740 शीशी शराब किया बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी कर 740 शीशी शराब किया बरामद
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। क्षेत्र के कोटवारी चट्टी स्थित एक मकान से अवैध रूप से बेचने के लिए रखी गोवा निर्मित शराब को आजमगढ़ की एसएसएफ टीम ने बुधवार को छापेमारी 740 शीशी बरामद किया। साथ ही एक महिला को हिरासत में ले लिया। जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया।
मुखबिर की सूचना पर आजमगढ़ एसएसएफ आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार, संजय श्रीवास्तव, जय प्रकाश पांडेय, शशिकांत सिंह, देवानंद, विवेक, केशव आदि कोटवारी चट्टी स्थित एक मकान में छापा मारा। घर से पांच पेटी एवं अनाज रखने वाले ड्रम से गोवा निर्मित 740 बोतल 180 एमएल की शीशी को अपने कब्जे में कर लिया। वहीं मौके पर मौजूद कोटवारी निवासी कमलावती देवी पत्नी स्व. बालक को हिरासत में ले लिया। जबकि एक युवक फरार हो गया। पुलिस ने कलावती एवं रामबाबू राजभर पुत्र स्व. बालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली की कोटवारी चट्टी के एक मकान में होली पर्व पर शराब बेचने के लिए काफी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। जिसको छापेमारी कर पकड़ लिया गया है।