फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हादसे में बालक की मौत, एक घायल

हादसे में बालक की मौत, एक घायल

Tue, 26 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत, एक घायल
भरौली। नरहीं थाना क्षेत्र के नसीरपुर मठ गांव के पास स्कार्पियो के धक्के से मंगलवार को नसीरपुर मठ निवासी जोखू निषाद के सात वर्षीय पुत्र अरविंद की मौत हो गई। हादसे में ही जोखू के घर रिश्तेदारी में आया गाजीपुर के बारा गहमर निवासी 10 वर्षीय आर्यन भी गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नसीरपुर मठ निवासी जोखू की माता की तेरही मंगलवार को थी। जिसमें उनके यहां कई रिश्तेदार भी आए थे। शाम करीब चार बजे एक रिश्तेदार के लड़के आर्यन के साथ जोखू का पुत्र अरविंद सड़क पर किसी काम से आया था और सड़क पार कर रहा था कि इसी बीच गाजीपुर की ओर से आ रही एक बिना नंबर की तेज गति की स्कार्पियो ने दोनों को धक्का मार दिया और भरौली की ओर चली गई। हादसे में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आर्यन गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed