{"_id":"595682f34f1c1b7c0c8b485b","slug":"51498841843-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान 16-53-13","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान 16-53-13
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मुहल्ले में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी गांव निवासी अमृत सिंह (29) अपनी पत्नी डिंपल सिंह के साथ करीब ढाई साल से शहर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा मुहल्ला निवासी उदयशंकर गोंड के मकान में किराये पर रहता था। गुरुवार को वह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। जबकि उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। शुक्रवार की सुबह जब पत्नी डिंपल चाय लेकर उसके कमरे गई तो अंदर से दरवाजा बंद था। पत्नी ने दरवाजा को खोलने का काफी प्रयास किया। लेकिन दरवाजा खोलने में वह असफल रही। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया। महिला की शोर सुन आसपास के लोग पहुंच गए। जहां खिड़की से देखा कि अमृत का शव फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।