{"_id":"5c40b76cbdec22736a768499","slug":"41547745132-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिया हत्याकांड: तीन वर्ष बाद भी नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिया हत्याकांड: तीन वर्ष बाद भी नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव के पास कंवर का ताल के समीप 16 वर्षीय रिया हत्याकांड का तीन वर्ष बाद भी गड़वार पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। जबकि पुलिस ने हत्याकांड को तीन दिनों बाद ही खुलासा करने का दावा किया था। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। पीड़ित परिवार को नवागत एसपी से उम्मीदें जगी हैं।
बताया जाता है कि 15 नवंबर 2016 को कुरेजी निवासी रिया अपने घर से गायब हो गई थी। जिसका शव 16 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे कंवर ताल के किनारे पुआल से ढके हुए हालत में गांव वालों व परिजनों ने देखा था। इसके बाद मुकामी पुलिस को सूचना दी थी। जब पुलिस शव को कब्जे में लेना चाही तो पीड़ित परिवार सहित गांव वालों ने गड़वार-नगरा मार्ग को जाम कर दिया और हत्याकांड के जल्द खुलासा करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे तत्कालीन सीओ सिटी ने मामले का तीन दिनों के अंदर खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन तीन दिन तो दूर पुलिस तीन वर्ष बाद भी रिया हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक व परिवारजनों से पूछताछ कर छोड़ दिया था। सूत्रों की मानें तो रिया हत्याकांड की फाइल को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस बाबत सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।