फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   टैंकर ट्रक की चपेट में आकर शिक्षामित्र की मौत के बाद भड़की जनता

टैंकर ट्रक की चपेट में आकर शिक्षामित्र की मौत के बाद भड़की जनता

Fri, 28 Dec 2018 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
टैंकर ट्रक की चपेट में आकर शिक्षामित्र की मौत के बाद भड़की जनता
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी तिराहे पर गुरुवार की शाम तेल टैंकर की चपेट में आने से शिक्षामित्र की मौत के विरोध में शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए। बेरुआरबारी तिराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे सड़क की तीनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। पुलिस और तहसीलदार बांसडीह पहुंचे, जिनके आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बेरुआरबारी निवासी शिक्षामित्र वाहिद अंसारी गुरुवार को घर जा रहा था। इसी दौरान टैंकर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह काफी संख्या में ग्रामीण बेरुआरबारी तिराहे पर पहुंचे और सड़क जाम कर मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी देने, सड़क पर डिवाइडर व ब्रेकर बनाने तथा बीयर व देशी शराब के दुकान को मुख्य मार्ग से तत्काल हटाने की मांग करने लगे। घंटों जाम से सड़क के तीनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। तहसीलदार बांसडीह शिवसागर दुबे, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुखपुरा परमात्मानंद द्विवेदी, गड़वार थाना इंचार्ज संजय त्रिपाठी, कोतवाल बलिया शशिमौली पांडेय, चौकी इंचार्ज रामानुज शुक्ल मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने की कोशिश की। तहसीलदार ने तत्काल ब्रेकर बनवाने, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही बीयर व देशी शराब के दुकान को हटवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ, वहीं लोगों ने रात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पर डाक्टरों की न रहने की बात बताई। जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच इसकी जानकारी डाक्टरों से ली। जहां डाक्टरों ने जर्जर भवन होने के चलते यहां न रहने की बात कहीं। जिसकी सूचना तहसीलदार ने जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस पी राय को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed