फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चोरों ने कपड़ा और लैपटाप सहित लाखों के नकदी उड़ाया

चोरों ने कपड़ा और लैपटाप सहित लाखों के नकदी उड़ाया

Wed, 08 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने कपड़ा और लैपटाप सहित लाखों के नकदी उड़ाया
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी बाजार में सोमवार की रात चोरों ने दो दुकानों का शटर तोड़ कर कपड़ा, लैपटॉप व खाद्यान सहित लाखों रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर पूरे बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर किड़िहरापुर-इब्राहिमपट्टी मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी बाजार में सैदपुरा निवासी सीताराम पांडेय की एक ही जगह कपड़े व किराना की दुकान है। रोज की तरह सीताराम पांडेय ने सोमवार की देर शाम दोनों दुकानें बंद करके कुछ दूर पर स्थित अपने आवास पर सोने चले गए। इसी बीच रात में अज्ञात चोरों ने दोनों दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। दुकानदार मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा देख भौचक रह गए। दुकानदार की मानें तो दुकान में कीमती पचास डिब्बा साड़ी व किराने की दुकान से रिफाइंड, सरसों तेल, एक लैपटॉप खाद्यान सामग्री व करीब ढाई लाख रुपये नगद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी लेकिन दोपहर तक मुकदमा दर्ज न होने व पुलिस की उदासीनता से सभी दुकानदार आक्रोशित हो गए। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर किड़िहरापुर-इब्राहिमपट्टी मार्ग को जाम कर दिया। थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय पहुंचे और आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed