फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   साड़ी का फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

साड़ी का फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान

Wed, 18 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
साड़ी का फंदा लगाकर विवाहिता ने दी जान
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया चौबे गांव में मंगलवार की रात्रि में एक विवाहिता ने पंखे के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। रात में बेटे को शौच लगी तो मृतका के लड़के ने जब मां-मां चिल्लाया और दरवाजा नहीं खुला तो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और दरवाजा तोड़ा। पुलिस ने शव को पंखे के हुक से उतरवाकर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के केवटलिया चौबे गांव में सोनी गोंड (26) पत्नी मुकेश गोंड ने मंगलवार की रात में पंखे के लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मंगलवार की शाम सभी लोग परिवार के लोग खाना खाकर सोने चले गए। मृतका के तीन पुत्रों में से दो पुत्र मोहित (6), अंश (3) व सास एक जगह सोए हुए थे। मृतका अपने सबसे छोटे पुत्र अनीश (3) को लेकर अपने कमरे में सोयी थी कि रात में घर में बड़े बच्चे को शौच लगी तो वह मां को आवाज दिया तो दरवाजा अंदर से बंद था। सास ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। जब दरवाजा नहीं खुला तो हल्ला सुन पड़ोस के लोगों ने आकर दरवाजा का सांकल निकाल पल्ला हटाया तो छत पर लगे हुक में साड़ी का फंदा से लटकी मिली। लोगों ने शव को उतारा तो वह मर चुकी थी। भोर में ही सूचना पाकर मायके डिहवां से भी परिजन आ गए। मायके वालों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed