फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हादसों में मासूम की मौत, तीन घायल

हादसों में मासूम की मौत, तीन घायल

Thu, 09 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
हादसों में मासूम की मौत, तीन घायल
बैरिया/रसड़ा। दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में मासूम बालक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बैरिया संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित नटराज पेट्रोल पम्प के समीप मंगलवार को एक बालक को पिकप ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। बिहार राज्य के सारण जिला के रिबिलगंज थाना क्षेत्र के जान टोला निवासी बिगन चौधरी का तीन वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार चौधरी अपने माता-पिता के साथ बाइक से ननिहाल बांसडीह थाना क्षेत्र के कैथौली गांव जा रहा था। नटराज पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा तो बालक को प्यास लगी। पिता ने बाइक रोककर पेट्रोल पम्प पर लगे नल पर बालक को पानी पिलाया। इसके बाद उसे लेकर बाइक के पास जाने लगा। इसी बीच मांझी की तरफ से बैरिया को जा रही पिकप ने पीछे से बालक को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बालक की मां चंदा देवी रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। मृतक अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नम्बर पर था।
विज्ञापन

रसड़ा : कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में बुधवार को दो वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया जहां तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। नगर के प्यारेलाल चौराहे पर सड़क पार करते समय कोतवाली क्षेत्र के बालीपुर निवासी देश कुमार दुबे (65) बाइक के धक्के से घायल हो गये। नगरा थाना के नरही निवासी अविनाश कुमार सिंह (20) पुत्र शमशेर बहादुजर सिंह शमशेर बहादुर सिंह (60) बाइक से घर से रसड़ा आ रहे थे की राधोपुर चट्टी के समीप खड़ी ट्रैक्टर से जा भिड़े। जिससे पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान तीनो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed