फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   समीक्षा बैठक में बीएलओ की पाई गई उदासीनता

समीक्षा बैठक में बीएलओ की पाई गई उदासीनता

Sat, 23 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में बीएलओ की पाई गई उदासीनता
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में शनिवार को स्थानीय निकायों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गयी। जिसमें पाया गया कि अधिकांश बीएलओ वार्ड में जाकर कार्य नहीं कर रहे है। डीएम ने निर्देश दिया कि 24 सितम्बर को सभी एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी बूथों पर जाकर बीएलओ की उपस्थिति व उनके कार्यों की समीक्षा करेंगे, जो बीएलओ अनुपस्थिति रहेंगे।
विज्ञापन

उनके विरुद्ध और उनके सुपरवाइजर के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी। इस कार्य में अनुशासनहीनता पाए जाने पर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी जायेगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सुपरवाइजर विनीता मिश्रा, बाल विकास परियोजना के द्वारा अनुशासनहीनता किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके कारण मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य प्रभावित हुआ है। जिलाधिकरी ने सभी बीएलओ, पर्वेक्षकों व सेक्टर आफसरों को अपने मतदेय स्थल/द्वितीय स्थल पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी गम्भीरता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा भी इस कार्य का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed