{"_id":"59bc03b54f1c1b9a688b4c90","slug":"41505493941-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्पण की भावना होगी तो विवाद कम होंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समर्पण की भावना होगी तो विवाद कम होंगे
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शुक्रवार को सदर तहसील में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम राजमणि ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को विधि का ज्ञान हो, इसीलिए इस तरह के साक्षरता शिविर का आयोजन हो रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों का निस्तारण हो सके।
उन्होंने कहा कि जब लोगों में समर्पण की भावना होगी तो विवाद कम होंगे। जरूरी है कि अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जाए कि छोटी-छोटी बातों पर विवाद न करें। कहीं विवाद की स्थिति पैदा हो तो सुलह समझौता कर मामला हल करा लें। यह कोशिश की जाए कि लोक अदालतों में अधिक से अधिक मामलों को निपटाकर मुकदमों के बोझ को कम किया जाए। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय ने कहा कि जन सामान्य को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने में विधिक साक्षरता शिविरों की अहम भूमिका है। हम सब आम जनता को जागरूक करें और सेवा भावना के साथ लोगों को विधि व कानूनों की जानकारी दें। विधिक साक्षरता शिविर को अजय तिवारी, रमाशंकर मिश्र, जेपी सिंह आदि ने सम्बोधित किया।