फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कालाबाजारी के लिए पिकप में जा रहा सरकारी गेहूं पकड़ा

कालाबाजारी के लिए पिकप में जा रहा सरकारी गेहूं पकड़ा

Sun, 06 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
कालाबाजारी के लिए पिकप में जा रहा सरकारी गेहूं पकड़ा
चिलकहर। गड़वार तिराहा पर रविवार को तड़के पुलिस ने एक पिकअप पकड़ी। तलाशी के बाद उसमें सरकारी खाद्यान्न पाया गया, जो कालाबाजारी के लिए लो जाया जा रहा था। पुलिस पांच घंटे तक वाहन को थाने परिसर में रोके रही और बाद में छोड़ दिया। पुलिस की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि कागजात सही पाए जाने पर पिकअप को छोड़ा गया, ऐसे में एक सवाल उठना लाजिमी है कि क्या कागजात चेक करने में पुलिस को पांच घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि रविवार को भोर लगभग तीन बजे गड़वार तिराहे से एक पिकप गुजर रही थी। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया, इसके बाद कागजात आदि देखने के बावजूद वाहन को आगे बढ़ने देने के बजाय थाने ले जाकर खड़ा कर दिया। सूत्र की मानें तो इस दौरान पिकअप को छुड़वाने के लिए एसओ के पास कई नेताओं के फोन आए। वहीं विशेष सूत्र की मानें तो खाद्यान्न कालाबाजारी के लिए जा रहा था, लेकिन सत्तापक्ष के दबाव के कारण पुलिस कार्रवाई के बजाय छोड़ देने में ही भला समझा। जैसा की पुलिस का कथन है कि कागजात चेक किया, सही पाए जाने पर छोड़ा गया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या एक गाड़ी की कागजात या फिर पूरी गाड़ी की तलाशी लेने में पांच घंटे लग जाते हैं। यदि नहीं तो आखिरकार पांच घंटे तक पिकप वाहन को थाने परिसर में क्यों खड़ा करके रखा गया। उधर, इस संबंध में सीओ हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि हां इस मामले में मुझे गड़वार एसओ ने बताया कि कागजात देखने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed