फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हत्या के मामले में 13 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली

हत्या के मामले में 13 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली

Mon, 12 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में 13 दिन बाद पुलिस के हाथ खाली
इब्राहिमपट्टी(बलिया)। 13 दिन पहले हुई सेवानिवृत्त रेलकर्मी कन्हैया की हत्या के मामले में अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। कन्हैया की हत्या चाकू से गोद कर की गई थी। घटना के अगले दिन एएसपी रामयज्ञ यादव ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके का मुआयना किया था, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो कन्हैया की हत्या प्रेम प्रसंग के मामले में हो सकती है। लेकिन इस मामले में पुलिस अभी उदासीन बनी हुई है। हालांकि घटना के बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं जो पुलिस को उलझाए हुए हैं। बताया जाता है कि कन्हैया की हत्या काफी नृशंस तरीके से की गई थी जबकि हत्यारे एक-दो वार करके ही उनकी जान ले सकते थे। मऊ जनपद के मधुबन थाना सिसवां रेता गांव निवासी कन्हैया वर्ष 2008 में रेलवे की नौकरी से सेवानिवृत्त हुए। इनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां है जिनकी शादी हो चुकी है। कन्हैया ने अपनी ससुराल इब्राहिमपट्टी में ही मकान बनाकर पत्नी के साथ रह रहे थे। गांव के लोगों की मानें तो यह बहुत सरल और शांति स्वभाव के थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed