{"_id":"5c7190d1bdec2273952185e3","slug":"31550946513-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्टा के दौरान चली गोली से बालक समेत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्केस्टा के दौरान चली गोली से बालक समेत दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। शुक्रवार की रात विशुनपुरा ग्राम सभा के पुरवा विशंभरपुर में आर्केस्टा में गोली चलने से एक युवक और बालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार शादी की रस्म अदा की गई। बाराती व ग्रामीण मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजागांव खरौनी गांव निवासी रघुनंदन ठाकुर के पुत्र निहाल ठाकुर की बरात बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के विशुनपुरा ग्राम सभा के पुरवा विशंभरपुर निवासी छोटे लाल ठाकुर के यहां आई थी। रात करीब 12 बजे एक नर्तकी शराबी फिल्म के गाने पर नृत्य करने लगी। इसी दौरान एक युवक सिर पर शराब की बोतल रख उसके साथ नाचने लगा। इस बीच उसके साथियों ने सिर पर रखी शराब की बोतल पर निशाना लगाकर दो राउंड फायर कर दिया। लेकिन गोली विशंभरपुर निवासी रोहित तिवारी (22) के हाथ में जा लगी। जबकि बोतल के टूटने से उसका एक टुकड़ा विशंभरपुर निवासी अभिषेक कुमार (12) पुत्र मगनी तिवारी के पैर में जा लगा। जिसके बाद जनवासे में भगदड़ मच गई।
इस दौरान घराती व बाराती दोनों इधर-उधर भागने लगे। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी से भाग रहे युवकों को ग्रामीणों ने सड़क पर चौकी रख घेर ईट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसमें वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि आरोपी युवक फायर करते हुए भागने में सफल हो गए। संयोग अच्छा रहा कि दुल्हा घटना से कुछ समय पहले शादी की रस्म अदा करने के लिए कन्या पक्ष के घर चला गयाथा। इस बाबत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि विशंभरपुर में आर्केस्टा के दौरान गोली नहीं चली है। बल्कि शीशे के टुकड़े से दो लोग जख्मी हुए हैं। तहरीर प्राप्त होने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रसड़ा: कोतवाली क्षेत्र के कटयां गांव में शुक्रवार की रात में शादी की द्वार पूजा रस्म में हर्ष फायरिंग से बारात पक्ष का एक युवक घायल हो गया। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। चिलकहर क्षेत्र के हजौली गांव निवासी शिवजी सिंह के पुत्र चंचल की बारात कटयां गांव के जनार्दन सिंह के घर आई हुई थी। बाराती नाचते गाते लड़की वाले के दरवाजे पर पहुंचे। द्वारपूजा के समय हवाई फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच गड़वार थाना के हजौली निवासी मुन्ना सिंह (35) के पैर में एक गोली जा लगी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन लोग घायल युवक को रसड़ा सीएचसी हास्पिटल न लाकर किसी निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। युवक की गोली लगते ही दरवाजे पर हंसीखुशी का माहौल गम में बदल गया। इसके बाद युवक की हालत सामान्य होने के बाद शादी के आगे का कार्यक्रम किया गया।