फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मैनेजर के तहरीर पर चार अज्ञात व दो कर्मचारियों पर मुकदमा

मैनेजर के तहरीर पर चार अज्ञात व दो कर्मचारियों पर मुकदमा

Tue, 01 Jan 2019 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
मैनेजर के तहरीर पर चार अज्ञात व दो कर्मचारियों पर मुकदमा
फोटो 29
विज्ञापन

मैनेजर से लूट मामले में मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
- शक की सुई कर्मचारियों पर भी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव स्थित हेल्डीवैरी प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों द्वारा घुसकर लूटपाट की गई। मैनेजर प्रेमप्रकाश सिंह को बंधक बनाकर करीब 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। इस मामले में मैनेजर की तहरीर पर चार अज्ञात एवं दो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने भी मामले की पड़ताल की है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
बताया जाता है कि सिकंदरपुर निवासी अमित राय का सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव में मकान है। जिसमें करीब दो वर्षों से हेल्डीवैरी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कार्यालय चलता था। इसमें मैनेजर को लेकर 15 कर्मचारी कार्य करते थे। सोमवार की शाम करीब 8.30 बजे मैनेजर प्रेम प्रकाश सिंह अपने सहयोगी जितेंद्र व अरविंद के साथ कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी बीच चार की संख्या में हथियार बंद बदमाश कार्यालय में घुस गए और प्रबंधक को आतंकित कर लूट करने लगे। जिसका विरोध सहयोगी जितेंद्र ने किया तो उसे को लात घूसों से पीटकर बैठा दिया। प्रबंधक के अनुसार शनिवार, रविवार व सोमवार को कलेक्शन करीब 15 लाख रुपये किया गया था। जिसको बदमाश लूटकर भाग गए। इस बाबत सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि मैनेजर के तहरीर पर चार अज्ञात व दो कर्मचारियों पर संदेह के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। मैनेजर ने पैसे गिनकर बताने की बात कही है।
विज्ञापन

-------------------
करीब डेढ़ सौ मीटर पर है पुलिस चौकी
हनुमानगंज। जिस स्थान पर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया,उस स्थान से करीब 150 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी स्थापित है। बावजूद बदमाश घटना को देकर फरार हो गए। यह लोगों के जेहन में यक्ष प्रश्न बना हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस रात में गश्त करती तो ऐसी घटना नहीं हुई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed