फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रेक्टिकल देने के नाम पर सोमवार को निकला था युवक

प्रेक्टिकल देने के नाम पर सोमवार को निकला था युवक

Fri, 29 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रेक्टिकल देने के नाम पर सोमवार को निकला था युवक
बलिया/सुखपुरा। 24 जून को सदर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली रेलवे क्रांसिंग के समीप रेल पटरी के पास मिले युवक के शव की शिनाख्त बुधवार को हुई। युवक के मोबाइल के आधार पर उसके पिता सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा गांव निवासी सुदर्शन राम वहां पहुंचे। पुलिस को बताया कि शव उसके पुत्र रामप्रकाश भारती उर्फ कन्हैया की है। हालांकि युवक के शव के साथ मिली लड़की के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सुदर्शन ने बताया कि मदन, जयप्रकाश, ओमप्रकाश व रामप्रकाश उनके चार पुत्र थे। मदन की बीमारी के कारण पांच साल पहले मौत हो चुकी है। कन्हैया पढ़ने में ठीक-ठाक था। वह एमए करने के बाद मेरठ में बीएड कर रहा था। बताया कि सोमवार को वह प्रयोगात्मक परीक्षा देने की बात कह चार हजार रुपया लेकर निकला था। बुधवार को जब उसकी मौत की सूचना पुलिस द्वारा मिली। लेकिन उसके साथ लड़की का शव मिलना, यह समझ में नहीं आ रहा। हम लोग किसी भी लड़की से सम्बद्ध के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं। बताया कि बीएड में प्रवेश से पूर्व वह रतसड़ के एक निजी विद्यालय में शिक्षण का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed