फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Wed, 21 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
बेल्थरारोड(बलिया)। सोशल मीडिया पर प्रेमी संग आपत्तिजनक फोटो वायरल किए जाने के मामले में 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। हालांकि मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि उभांव थाना क्षेत्र के बउलडीहह ग्राम निवासी बीए की एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर प्रेमी संग आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर मंगलवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित कुंए में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। कुंए के बाहर लेडिज चप्पल देख वहां से गुजर रहे लोगों को शंका हुई और वे कुएं के पास पहुंचे, जहां कुंए में युवती का शव देख अवाक रह गए। ग्रामीणों ने युवती की शिनाख्त कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया था कि दो दिन पूर्व गांव के ही राहुल चौहान ने उनकी पुत्री का फोटो खींचकर सोशलमीडिया पर वायरल कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर पुत्री ने उक्त कदम उठाया।
विज्ञापन

उधर, मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर राहुल चौहान के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। रसड़ा सीओ अवधेश चौधरी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी का गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed