फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फालोअप :अगस्त माह में लूट, चोरी, हत्या व आत्महत्या की 32 घटनाएं

फालोअप :अगस्त माह में लूट, चोरी, हत्या व आत्महत्या की 32 घटनाएं

Fri, 29 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
फालोअप :अगस्त माह में लूट, चोरी, हत्या व आत्महत्या की 32 घटनाएं
बलिया। जिले में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कारण कि चोरी, हत्या और लूट की वारदातों को बदमाश आसानी से अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। हालांकि कुछ घटनाओं में पुलिस खुलासा कर अधिकारियों से अपनी पीठ थपथपा लेती है। लेकिन, धरातल पर कुछ और ही देखने को मिल रहा है। विभागीय आकड़ों पर गौर करें तो पिछले माह में लूट, छिनैती, चोरी, हत्या व आत्महत्या की कुल 32 घटनाएं घटित हुई। इसमें से पुलिस ने नौ घटनाओं का ही खुलासा कर चुकी है। शेष अभी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार चोरी, लूट, छिनैती, हत्या व आत्महत्या जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कटिबद्ध है। लेकिन पुलिस उदासीनता के कारण बदमाश लूट, छिनैती, चोरी, हत्या जैसी जघन्य घटनाओं को आसानी से अंजाम देकर भागने में सफल हो जा रहे हैं। वहीं पुलिस हाथ पर धरे हाथ बैठी रह जा रही है। जिसके चलते बदमाशों का हौसले बुलंद है। विभागीय आकड़ों पर गौर करें तो अगस्त माह में चोरी, लूट, छिनैती, हत्या और आत्महत्या की कुल 32 घटनाएं घटित हुई। जिसमें चोरी, लूट व छिनैती की 20 तथा हत्या व आत्महत्या की 12 घटनाएं घटित हुई है। इसमें से पुलिस ने नौ मामले का खुलासा कर अधिकारियों से पीठ थपथाने का काम किया है। जबकि शेष मामले आज भी पेंडिग में पड़े हुए है। कारण कि पुलिस इन मामलों में उदासीन बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed