फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्वाट व सर्विलांस टीम ने पांच लाख की फिरौती मांगने वाले को पकड़ा

स्वाट व सर्विलांस टीम ने पांच लाख की फिरौती मांगने वाले को पकड़ा

Fri, 07 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
स्वाट व सर्विलांस टीम ने पांच लाख की फिरौती मांगने वाले को पकड़ा
बलिया। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देश पर स्वाट व सर्विलांस टीम ने पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कई दिनों से सहतवार थाना के रजौली के ग्राम प्रधान रामायण यादव तथा इनके परिवार व नात-रिश्तेदारों को जेल का अपराधी बता कर मोबाइल से फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी जा रही थी। नही देने पर हत्या कर देने की भी धमकी दी जा रही थी। इससे परेशान होकर प्रधान ने मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए स्वाट व सर्विलांस टीम को फिरौती मांगने वाले को पकड़ने की जिम्मेदारी दी। सर्विलांस टीम ने मोबाइल नंबर के आधार पर रंगदारी मांगने वाले के लोकेशन को निशाने पर लिया और साथ में मौजूद स्वॉट टीम ने सहतवार कस्बा के वार्ड नंबर 14 निवासी अर्जुन यादव को रेवती कस्बा के पचरुखा मंदिर के पास से धर दबोचा। उसके पास से टीम ने फिरौती के लिए प्रयोग किए मोबाइल को भी बरामद कर लिया। पूछताछ में अर्जुन ने स्वीकार किया उसने ही फिरौती मांगी थी। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम की सराहना की। टीम में स्वॉट प्रभारी रामाश्रय राय के साथ ही सर्विलांस टीम भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed