फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नकदी सहित कीमती सामानों पर हाथ साफ किया

नकदी सहित कीमती सामानों पर हाथ साफ किया

Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
नकदी सहित कीमती सामानों पर हाथ साफ किया
हल्दी। थाना क्षेत्र के सीताकुंड ढाले पर स्थित एक दुकान से रविवार की रात में टिनशेड खोल कर चोरों ने इनवर्टर, बैट्री, नगदी सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने हल्दी थाने में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए लिखित शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित अविनाश तिवारी के तहरीर के मुताबिक सीताकुंड ढाले पर मेरी जनरल स्टोर की दुकान है। जिस पर मैं ऑनलाइन का भी कार्य करता हूँ।रोज की भांति रविवार की शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। सोमवार की सुबह जब मैं दुकान खोलने आया तो देखा कि मेरे दुकान के करकट का सेड खुला हुआ है और उसमें से इन्वर्टर, बैटरी,नगदी छह हजार ,तीन दर्जन बेल्ट,तीन दर्जन चश्मा, चार दर्जन टोपी,आदि जनरल स्टोर के कई समान गायब था। उस तहरीर में गांव के ही एक व्यक्ति पर शंका जाहिर करते हुए नामजद किया गया है। पुलिस पहुच कर मौका मुआयना किया है। पीड़ित अविनाश ने बताया कि इसके पहले भी तीन बार मेरी दुकान में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed