{"_id":"5bafb2f8867a557f17446383","slug":"21538241272-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार दिखाकर मछली व्यवसायी से लूटे तीन हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार दिखाकर मछली व्यवसायी से लूटे तीन हजार
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बैरिया/दया छपरा। थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर दया छपरा स्थित गजवाहा बाबा स्थान के पास आधा दर्जन लूटेरों ने शुक्रवार की देर शाम एक मछली व्यवसायी से तीन हजार रुपये असलहा सटाकर लूट लिया। बैरिया पुलिस इस तरह की घटना इंकार कर रही है। आए दिन हो रही राहजनी से लोग सहमे हुए हैं।
बताया जाता है कि रेवती थाना क्षेत्र के दिघार गांव निवासी गणेश तुरहा मछली बेच कर घर जा रहा था कि आधा दर्जन लोगों ने उसे दया छपरा गजवहा बाबा स्थान के पास रोक लिया। रोकने वालों ने गणेश से सवाल किया कि क्या तुम्हारे पास मछली बेचने का लाइसेंस है तो उसने डरते हुए कहा कि साहब मेरे पास लाइसेंस नही है। तब एक लुटेरे ने असलहा सटाया और दूसरे ने गणेश की जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिया और कहा कि भाग जाओ। घटना के बाद रात में ही वहां लोग जुट गए तब तक लुटेरे भाग गए। क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि घटना के बाबत जानकारी नहीं है। पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं मिली है। फिर भी इस मामले की जांच कराई जाएगी।