फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से सनसनी

रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से सनसनी

Sun, 22 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने से सनसनी
बांसडीहरोड (बलिया)।। थाना क्षेत्र के छाता गांव के समीप शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि कुसौरा गांव निवासी रीतेश गुप्ता (22) के घर शुक्रवार को दादा की तेरहीं थी। परिजनों की मानें तो रीतेश शुुक्रवार को रात दस बजे अपनी बाइक लेकर बिना बताए घर से निकल गया। घर वालों ने युवक की रात भर खोजबीन की लेकिन कहीं अता-पता नहीं चल सका। सुबह छाता गांव के पास ग्रामीण खेतों में जा रहे थे तो देखा की रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल-100 पर दी। घटनास्थल पर पुलिस को एक मोबाइल मिला व मृतक की बाइक कुछ ही दूरी पर खड़ी मिली। जिसकी सूचना पुलिस ने परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई प्रियेश गुप्ता ने शव की शिनाख्त किया। वही क्षेत्र में घटना के बारे में तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed