{"_id":"5b4f6de04f1c1b45748b59df","slug":"21531932128-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस काटने को दो पक्ष भिड़े, छह चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांस काटने को दो पक्ष भिड़े, छह चालान
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफना। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बांस काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन पर भी एक पक्ष ने पथराव कर पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों के कुल छह लोगों को विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।
जगदीशपुर ग्राम निवासी राधाकृष्ण मौर्य के बंसवार का बांस पन्नालाल वर्मा के घर में लटक रहा था। उस बांस को पन्नालाल ने राधाकृष्ण से ही पूछ काट दिया। इसके बाद राधाकृष्ण ने बांस मांगा तो पन्नालाल बांस काटने की मजदूरी मांगने लगा। इसी विवाद में राधाकृष्ण के पक्ष वालों ने पन्नालाल को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने पन्नालाल को मुक्त कराया। इसी बीच एक पक्ष के कुछ लोगों ने 100 नंबर की पुलिस वाहन पर ईंट पत्थर चला दिए, जिससे पुलिस वाहन का कांच टूट गया। बुधवार को पुलिस ने राधाकृष्ण, अमित मौर्या, राजेश मौर्या, मनोज वर्मा, अतुल वर्मा के साथ दूसरे पक्ष के पन्नालाल वर्मा का चालान कर दिया।