फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पति ने पत्नी व बेटी को चाकू से गोदा, घायल

पति ने पत्नी व बेटी को चाकू से गोदा, घायल

Sat, 07 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी व बेटी को चाकू से गोदा, घायल
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा गांव में शनिवार की सुबह पति ने पत्नी और अपनी बेटी को चाकू से हमला कर दिया घायल कर दिया। जिससे मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार असेगा निवासिनी अनिता देवी (36) पत्नी लक्ष्मण गिरि और संजना कुमारी (18) पुत्री लक्ष्मण गिरि चाकू लगने से घायल हो गईं। जिनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल संजना ने बताया कि हमारे पिता लक्ष्मण गिरि शराब पीकर रात में घर आये थे। उन्होंने रात में मेरी मां के साथ विवाद किए। लेकिन लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। लेकिन दूसरे दिन शनिवार की सुबह जब मेरी मां शिवमंदिर स्थित किराने की दुकान खोलने गई तो उन्होंने पीछे से डंडा से हमला कर दिया। जिससे मां घायल हो गई। इसी बीच पिता ने चाकू से मां के उपर हमला बोल दिया। बताया कि मां को पीटते देख जब वह वहां पहुंची तो उसके पिता ने उसके उपर भी चाकू से हमला बोल दिया, जिससे वह भी घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed