फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीसरे दिन युवक का हुआ अंतिम संस्कार

तीसरे दिन युवक का हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन युवक का हुआ अंतिम संस्कार
बलिया (बांसडीहरोड)। थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में 20 जून की सुबह क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में मृत श्रीपुर डेरा निवासी धर्मेंद्र साहनी के शव का उनके माता पिता के आने पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर शंकरपुर चट्टी व भीखपुर में भारी तादाद में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव स्थित बागीचे में 18 मई को गांव के युवकों में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद बच्चों से बढ़कर बड़ों में हो गया। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों पक्षों से ईट-पत्थर के साथ ही लाठी-डंडे व राड चले। जिसमें मौके पर पहुंचे श्रीपुर डेरा नि वासी धमेंद्र साहनी पुत्र अशोक साहनी को भीखपुर के पूर्व प्रधान के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा राजेंद्र साहनी, प्रदीप साहनी, राजेश, शंकर तथा दूसरे पक्ष के संदीप कुुमार, धनवती देवी पत्नी प्रेम कुमार, नितिश कुमार, अभिषेक कानू, राजकुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां धर्मेंद्र साहनी की मौत हो गई थी। जिसके शव को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार की शाम बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित शंकरपुर चट्टी पर जाम कर दिया था। पुलिस ने लाठी भांजकर जाम समाप्त करवाया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक युवक के बाबा गुलाब साहनी की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था और संदीप साहनी व श्रीभगवान साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शुक्रवार को मृतक युवक के माता-पिता के पहुंचने पर तीसरे दिन युवक का अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर शंकरपुर चट्टी तथा भीखपुर में फोर्स तैनात रही और अधिकारी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed