फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Sat, 18 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शनिवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान लाठी डंडे, धारदार हथियार के साथ लाइसेंसी असलहा से हवा से हवा में गोलियां चलने लगी। वहीं एक पक्ष द्वारा करीब 70 धान के बोझ को आग के हवाले कर दिया गया। बवाल में दोनों पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जबकि सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाइसेंसी बंदूक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि मिश्रौली निवासी लखी मिश्र एवं रामजन्म मिश्र के बीच जमीनी विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। शनिवार की सुबह एक पक्ष द्वारा जमीन पर खोदाई करना शुरू कर दिया। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग मना करने लगे। दोनों पक्ष से कहासुनी होते होते मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में लाठी डंडे, धारदार हथियार के साथ लाइसेंसी असलहे से हवा में गोलियां दागना शुरू कर दिया गया। जिससे भगदड़ मच गई। इस दौरान मारपीट में एक पक्ष के लखी मिश्र (90), राजू मिश्र (30), सुभाष मिश्र (28) एवं दूसरे पक्ष के रामजन्म मिश्र (40) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed