फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfdg

Noida News: एटीएम में कार्ड फंसाकर निकालते थे पैसे, तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
dsfdg
एटीएम में कार्ड फंसाकर निकालते थे पैसे, तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- गोंद लगाकर कार्ड स्लॉट करते थे जाम, पिन डालते समय ग्राहक पर रखते थे नजर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने एटीएम बूथ में मदद के बहाने लोगों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के बदमाश एटीएम के कार्ड स्लॉट में गोंद लगाकर ग्राहक का डेबिट कार्ड फंसा देते थे। इसके बाद ग्राहक के पिन डालने के दौरान उसका पासवर्ड देख लेते थे। पुलिस ने वेदवन पार्क के पास से गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी महादेव हल्दर (30), बिहार निवासी साबिर (40) और आबिद (45) के रूप में हुई है। तीनों वर्तमान में नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे थे। आरोपियों के पास से प्लास, दो चाकू, दो मोबाइल फोन, सफेद थैला और 3030 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के लिए पहले ऐसे एटीएम को चुना जाता था जहां लोगों की आवाजाही रहती है। गिरोह का एक सदस्य मशीन के कार्ड स्लॉट में गोंद लगा देता था। ग्राहक कार्ड डालता तो वह मशीन में फंस जाता था। इसी दौरान गिरोह का दूसरा सदस्य आसपास रहकर ग्राहक द्वारा डाला जा रहा पिन देख लेता था। कार्ड बाहर नहीं निकलने पर ग्राहक कई बार एटीएम बूथ से बाहर निकल जाता था। उसके जाते ही आरोपी प्लास और चाकू की सहायता से कार्ड को मशीन से निकाल लेते थे। इसके बाद पहले से देखे गए पिन की मदद से दूसरे एटीएम से खाते से रकम निकाल ली जाती थी। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली-एनसीआर में कई वारदात करने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed