फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student on her way to coaching class molested; locals beat up the accused and handed him over to the police.

Meerut News: कोचिंग जा रही छात्रा से की छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा

Fri, 04 Sep 2026 08:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Student on her way to coaching class molested; locals beat up the accused and handed him over to the police.
मेरठ। आरजी कॉलेज के पास छात्रा से एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने मनचले को दबोच लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद लालकुर्ती पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की उम्र 45 साल से अधिक है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लालकुर्ती क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली छात्रा कोचिंग के लिए जा रही थी। इस दौरान छात्रा से छेड़छाड़ एवं अभद्र हरकत चौबे कंपाउंड वेस्टर्न कचहरी रोड निवासी कपिल गौतम ने कर दी। लोगों ने कपिल की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी की। जिसके बाद लालकुर्ती थाने में आरोपी को सौंप दिया। एसपी सिटी ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर कपिल गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी सिटी ने परिजनों को सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed