फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलिया रतसर बवाल 1 मामले की होगी मजिस्ट्रीयल जांच

बलिया रतसर बवाल 1 मामले की होगी मजिस्ट्रीयल जांच

Thu, 12 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
बलिया रतसर बवाल 1 मामले की होगी मजिस्ट्रीयल जांच
बलिया। जिले के रतसर बाजार में बुधवार को हुए बवाल के मामले में जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम ने मजिस्ट्रीयल जांच का आदेश दिया है। यह जांच एसडीएम सदर व प्रशिक्षु आईएएस निखिल टीकाराम फुंडे करेंगे। डीएम ने एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। बुधवार को अफवाह के बाद कस्बे में उपद्रव हो गया था।
विज्ञापन

रतसर बाजार में मंगलवार को पंचायत भवन के पास पूरबी राजभर बस्ती निवासी साइकल सवार व कस्बा के बाइक सवार युवक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवार युवक ने साइकल सवार की पहले पिटाई की और इसके बाद घर में बंद करके मार-मार कर अधमरा कर दिया। पूरबी बस्ती निवासी युवक के परिजनों की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि मुक्तानंद सिंह व पुलिस ने पिटाई से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था। घायल युवक के परिजनों ने मंगलवार की शाम को ही पुलिस चौकी को तहरीर दी थी। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को ग्रामीणों ने गांधी चौराहे पर जाम कर दिया। इसी बीच अफवाह फैली कि युवक की मौत हो गई है। इस पर बस्ती के लोग उग्र हो गए और देखते ही देखते एक वर्ग विशेष की दूकानों को निशाना बनाना शुरु हो गया। कई दूकानों में लूटपाट हुई तो कई को आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभाल लिया। कार्रवाई में लापरवाही पर एसपी ने रतसर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

बवाल के दूसरे दिन गुरुवार को भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और बाजार में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। प्रशासन शांति बनाए रखने को लेकर दोनों वर्गों के लोगों को समझाने में जुटा रहा। मालूम हो कि इस मामले में 20 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed