फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शादी का झांसा देकर नाबालिग से दो साल से करता रहा दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दो साल से करता रहा दुष्कर्म

Fri, 25 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दो साल से करता रहा दुष्कर्म
हल्दी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा अपने ही समुदाय की एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर लगातार दो साल तक शारीरिक संबंध स्थापित किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक शादी की बात से मुकर गया, इस मामले में लड़की की मां द्वारा थाने में लिखित शिकायत पर इलाकाई पुलिस ने दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट का मुकदमा बुधवार की देर शाम दर्ज किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में शिकायती पत्र देकर अपने ही गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है कि वह उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर करीब दो बर्ष तक दुष्कर्म करता रहा और वह लड़की को शादी के लिए आश्वस्त भी करता रहा। जिस कारण लड़की उसके झांसे में आ गई। वैसे यह मामला करीब एक माह से बिरादरी में चलता रहा। ग्रामीण भी शादी के लिए लड़का पक्ष की मान मनौवल करते रहे, लेकिन वह नहीं माने। ग्रामीणों का कहना था कि इस समुदाय के लोगों में इस तरह की शादियां होती है तो फिर यह क्यों नहीं कर रहा है। इस बीच लड़का कहीं बाहर चला गया और परिवार वालों ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। अंतत: किशोरी की मां ने बुधवार को स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की जिस पर पुलिस ने आरोपी औरंगजेब पर दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सीओ बैरिया रामदरश यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed