{"_id":"594421c14f1c1b4f568b477d","slug":"21497637313-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन जख्मी
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित अमहर गांव के समीप शुक्रवार सुबह अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी समेत घर के बाहर सो रहे गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल गृहस्वामी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बिहार के समस्तीपुर से मुर्गी के दाना पहुंचाकर शुक्रवार सुबह ट्रक वापस लौट रहा था। रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित अमहर गांव के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली का खंभा तोड़ते हुए दो घर में घुस गया। हादसे में मकान के बाहर सोते समय रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी दक्षिण गांव निवासी बालेश्वर मसीह (60), ट्रक चालक सोनभद्र जनपद के पन्नूगंज निवासी अशोक मौर्य (45) और उसका पुत्र खलासी अमरेश मौर्य (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक और खलासी को पुलिस ने इलाज के बाद हिरासत में ले लिया। हादसे में बालेश्वर मसीह और महेंद्र मसीह के मकान को काफी नुकसान हुआ है।