{"_id":"5be85c13bdec2269695da048","slug":"201541954579-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध को जा रहे 16 पशुओं को पकड़ा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वध को जा रहे 16 पशुओं को पकड़ा, पांच गिरफ्तार
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
बैरिया। बैरिया-माझी मार्ग पर ठेकहा मोड़ के पास रविवार की सुबह पुलिस ने पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। 16 पशुओं को भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने डीसीएम गाड़ी समेत चालक, पशु तस्कर व पशुओं को कब्जे में लेकर गाड़ी को सीज कर दिया। पुलिस ने पशुओं को किसानों को सुपुर्द कर पशु तस्करों को पशु गोवध निवारण अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
एसएचओ गगनराज सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि डीसीएम गाड़ी पर पशुओं को वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान डीसीएम को रोककर कर जांच की गई तो उस पर नौ गाय, एक बछिया व छह बछड़ा कुल 16 पशु लदे हुए थे। वाहन चालक रामेश्वर यादव निवासी कपूरी नारायणपुर थाना फेफना व पशु तस्कर अशोक यादव निवासी बसंतपुर थाना सुखपुरा, पप्पू अंसारी निवासी बंतारा थाना बाजपट्टी जिला सीतामढ़ी (बिहार), सलामत वासो निवासी गढ़कुंभा थाना सुसंड जिला सीतामढ़ी (बिहार) ने पूछताछ में बताया कि वे लोग बलिया के आसपास के गांवों से पशुओं को खरीदकर पश्चिम बंगाल के पंडुआ स्लाटर हाउस ले जाते हैं। पुलिस ने पशुओं का मेडिकल कराने के बाद आसपास के किसानों को सुपुर्द कर दिया और पकड़े सभी पांच लोगों को गोवध अधिनियम के तहत चालान कर दिया। पशु तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव, सूर्यपाल, लालबहादुर यादव, कांस्टेबल संजय यादव आदि रहे।