{"_id":"5b8c2f3542c792462f5eb3e7","slug":"201535913781-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के कैथिकला गांव में शनिवार की रात्रि में बाइक समेत संदिग्ध तीन युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों युवकों की धुनाई की और यूपी 100 पुलिस को बाइक समेत सौंप दिया। प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस को दिए तहरीर में प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र मुरली धर सिंह ने आरोप लगाया की रात्रि में मेरे घर के समीप तीन युवक टहल रहे थे। मेरे आवाज देने पर तीनों युवक भागने लगे। कुछ दूरी पर मैं व मेरे भाई समेत अन्य लोग तीनों युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिए। कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक खड़ी थी। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने बाइक समेत तीनों युवक कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी अरुण कुमार सिंह पुत्र रामप्रीत, नरनी निवासी चंदन कुमार राजभर पुत्र बिहारी राजभर व नरनी भरपूरवा निवासी विनोद राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर को पकड़ कर थाने लाई। प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।