फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अपराध की दुनिया में 11 साल पहले रखा था कदम

अपराध की दुनिया में 11 साल पहले रखा था कदम

Mon, 05 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अपराध की दुनिया में 11 साल पहले रखा था कदम
हनुमानगंज। जिला अस्पताल में शनिवार की शाम इलाज के दौरान जिला कारागार में निरूद्ध कैदी रामू चौहान पर गैंगेस्टर के अलावा आधे दर्जन से अधिक मामलों में सुखपुरा थाने में मुकदमा पंजीकृत है। 11 साल पहले 2006 में उसने जरायम की दुनिया में पहला कदम रखा था। इसके ऊपर सबसे पहले 2006 में सुखपुरा थाने में धारा 401 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, रामू की मौत के 24 घंटे बाद भी पीएम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। परिवारवालों को अभी भी आरोप है कि रामू की मौत पिटाई की वजह से हुई है।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी रामू चौहान पुत्र शिव प्रसाद चौहान पर 2013 में दो बार धारा 379, 411, 454 आईपीसी के तहत सुखपुरा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके अलावा 2013 में ही सुखपुरा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट, एनबीडब्लू व कुर्की वारंट के तहत कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा आबकारी एक्ट का भी मुकदमा दर्ज था। पुलिस की माने तो रामू का एक गैंग था, जो सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी करता था। जिसके सहयोगी गड़वार थाना क्षेत्र के कतइया निवासी राजन चौहान उर्फ टाइगर तथा पकड़ी थाना क्षेत्र के एकडेरवा निवासी अनुराग चौहान पुत्र ध्रुव चौहान है। पुलिस ने गैंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए रामू को सलाखों के पीछे भेजा था।
विज्ञापन

उधर, रामू की मौत के 24 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने से परिवार वालों में नाराजगी है। मौत की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जेल प्रशासन जहां बीमारी से मौत कह रहा है, वहीं परिवार वाले जेल प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं। मृतक के भाई शम्भू का आरोप था कि जेल प्रशासन के पीटने के कारण उसकी मौत हुई। जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाती कैदी की मौत का रहस्य से परदा नहीं उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed