फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, गिरफ्तार

दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, गिरफ्तार

Thu, 31 Jan 2019 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, गिरफ्तार
नगरा। थाना क्षेत्र के ढेकवारी गांव में गुरुवार को गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुए जब एक युवक अपने दोस्त के यहां असलहा लेकर गया था और उसे दिखा रहा था। इसी बीच गोली चल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा भेजा। जहां चिकित्सक ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के ढेकवारी गांव निवासी रजनीकांत (25) व मनिराम (28) आपस में मित्र हैं। गुरुवार की दोपहर मनिराम अपने दोस्त रजनीकांत के घर गया। वह अपने साथ असलहा भी लेकर आया था। मनिराम के मुताबिक वह असलहा दिखा रहा था कि अचानक फायर हो गई, जो रजनीकांत के हथेली को छेदते हुए गर्दन में जाकर लग गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आई, जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे वाराणसी लेकर चले गए। दोस्तों के बीच चली गोली को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। आरोपी युवक को पुलिस पकड़कर थाने लेकर चली गई। पुलिस घटना का कारण और असलहे को बरामद करने में लगी हुई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि गोली चलने की स्पष्ट वजह अभी पता नहीं चल सका है लेकिन प्रथम दृष्टया असलहा दिखाने के दौरान अचानक फायरिंग होने की बात सामने आयी है, जिसमें एक युवक जख्मी हुआ है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed