{"_id":"5c48a6f1bdec2273584f395a","slug":"191548265201-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव से निकली चिंगारी से लगी आग में लाखो का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलाव से निकली चिंगारी से लगी आग में लाखो का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीहरोड। क्षेत्र के टघरौली गांव में मंगलवार की मध्य रात अलाव से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे नौ रिहायशी मड़हे के साथ ही लगभग नौ लाख रुपये के घरेलू सामान जलाकर राख हो गया। आसपास के लोगों एवं फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। घटना में दो महिला सहित चार लोग झुलस गए। आसपास के लोगों द्वारा सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। एसडीएम सदर की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने पीड़ितों की सूची बनाकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। बुधवार को विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टघरौली गांव निवासी विजय शंकर तुरहा का पूरा परिवार मंगलवार की रात खाना खाने के बाद रिहायशी मड़हे में सो गए। इस दौरान मध्य रात्रि को अलाव से निकली चिंगारी से आग लग गई। इससे आग की लपटें निकलना शुरू हो र्गइं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान रिहायशी मड़हे में रखे गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया। लेकिन पीड़ित विजय तुरहा ने गैस सिलेंडर को बाहर फेंक दिया। इस दौरान विजय तुरहा भी झुलस गया। अगलगी में विजय तुरहा की दो रिहायशी मड़हे, कुंदन तुरहा की तीन रिहायशी मड़हे, रामबहादुर तथा महेश की दो रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए। करीब दो लाख नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण, कीमती साड़ी, चार मोबाइल, पंखा, चार साइकिल, सिलाई मशीन, अनाज सहित घरेलू कीमती लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। जबकि आग की जद में आने से कुसुम देवी (60) पत्नी कूदन तुरहा, अंजली देवी(26) पत्नी विजय प्रसाद, विजय शंकर(30) एवं कूदन तुरहा( 62) गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों द्वारा सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार से छत छिन गई। विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल देवनाथ ने पीड़ित परिवार को कंबल सहित आर्थिक मदद की।