फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   17 पशुओं के साथ छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चालान

17 पशुओं के साथ छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चालान

Thu, 17 Jan 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
17 पशुओं के साथ छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने गुरुवार की सुबह चौकिया मोड़ पर छापा मारकर दो पिकअप में लदे 17 पशुओं को बरामद करने के साथ ही एक अन्य वाहन में चल रहे छह पशु तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए पशु तस्करों को गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान कर जेल भेज दिया। उभांव इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि वाहन से गोवंश पशु वध के लिए जाने वाले हैं। पुलिस ने चौकिया मोड़ पर घेराबंदी कर दी। कुछ देर के बाद दो पिकअप और एक चार पहिया वाहन दिखाई दिया। पुलिस ने उन्हें रोका तथा दो पिकअप पर लदे 17 मवेशी बरामद किया। पिकअप के साथ वाहन में चल रहे पशु तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए पकड़े गए पशु तस्करों की शिनाख्त उमेश और अश्वनी कुमार ग्राम पदारथपुर थाना मधुबन जिला मऊ, उपेंद्र यादव रेवती, दशरथ मनियर, भरत यादव और अमजद रुद्रपुर थाना हल्दी के रूप में की गई। पुलिस पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में देने के बाद तस्करों को पशु हत्या निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed