फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात

तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात

Thu, 11 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव के पुरवा नोनिया छपरा में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद में वृद्ध शिवशंकर यादव की हुई हत्या के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। इसे देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मृतक के पुत्र तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि शिव शंकर के बेटे धनजी की शादी तय थी। उसकी तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ था। बुधवार को जमीनी विवाद में हुई मारपीट में शिव शंकर की मौत के बाद परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। शिवशंकर की पत्नी, बहन व पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गांव के लोग पीड़ित परिवार के घर दिलासा देने के लिए पहुंचते रहे। वहीं, दूसरी ओर घटना के बाद गांव में तनाव की आशंका पर एहतियात के तौर पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed