फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

Fri, 29 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर
बलिया। जनपद के करीब सभी थाना क्षेत्रों में दशहरा, दुर्गापूजा व मुहर्रम का त्यौहार मनाया जा रहा है। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने त्यौहारों को पूर्व से चल रही परम्पराओं के अनुसार ही मनाये जाने का अनुरोध किया है। स्पष्ट किया है कि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि त्यौहारों को शांति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराया जाय। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही या असामाजिक तत्वों का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों पर गैंगेस्टर या जरूरत पड़ी तो डीएम ने दुर्गापूजा व दशहरा त्योहार मनाने वाले समस्त समितियों/पदाधिकारियों से अपील किया है कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाएं। किसी भी पटाखे या विस्फोटक सामान का प्रयोग न करें। जिससे किसी सम्पत्ति का नुकसान हो। विसर्जन स्थल पर सभी प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम, बीडीओ, एडीओ पंचायत व नगर क्षेत्र के ईओ को सख्त निर्देश जारी किया। वही सीडीओ व एडीएम को इसका नियमित अनुश्रवण करने का भी निर्देश दिया। डीएम ने मुहर्रम त्यौहार के सम्बंध में कहाकि कर्बला स्थल या ताजिया के रास्ते में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने ताजियादारों को अपने स्तर से भी ताजिया की सुरक्षा के लिए वालंटियर की व्यवस्था रखने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed