फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आवास व शौचालय निर्माण में धनउगाही

आवास व शौचालय निर्माण में धनउगाही

Tue, 26 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
आवास व शौचालय निर्माण में धनउगाही
बलिया। लाख कोशिशों के बावजूद जिले में आवास व शौचालय निर्माण में धनउगाही का खेल रुक नही रहा है। एक सप्ताह पहले सोहांव ब्लाक के विभिन्न गांवों में आयोजित राज्यमंत्री की चौपाल में यह बात सामने आ चुकी है। टुटुवारी गांव के ग्रामीणों ने गांव के रोजगार सेविका पर वसूली का आरोप लगाया है, जिसकी जांच शुुरु हो चुकी है।
विज्ञापन

कई गांवों में केंद्र सरकार की ओर से जारी सूची में चहेतों को आवास देने के लिए उपरी क्रम के लाभार्थियों को किन्हीं कारणों से अपात्र कर निचले क्रम के लाभार्थियों को लाभ दे दिया गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक सप्ताह पहले राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सोहांव ब्लाक के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर जनता की शिकायतों को सुना था। इन चौपालों में भी ग्रामीणों की ओर से आवास योजनाओं और शौचालय निर्माण के नाम पर धनउगाही की बात सामने आई। टुटुवारी गांव की चौपाल में ग्रामीणों ने गांव की रोजगार सेविका के पति पर धनउगाही के आरोप लगाए। राज्यमंत्री ने बीडीओ को मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर रोजगार सेविका को बर्खास्त करने का निर्देश दिया। इस मामले में गांव के हवलदार, ऊषा चौबे आदि ने बीडीओ को शपथ पत्र देकर बताया है कि रोजगार सेविका के पति धर्मेन्द्र ने आवास के लिए 11 हजार तथा शौचालय निर्माण के लिए दो हजार लिए हैं। बीडीओ ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

इस बाबत सोहांव के प्रभारी बीडीओ कृष्णानंद उपाध्याय ने बताया कि टुटुवारी गांव के ग्रामीणों ने आवास व शौचालय निर्माण में धनउगाही की शिकायत की है। इस मामले की जांच शुरु हो चुकी है, जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed