{"_id":"59ad94224f1c1b5c738b502b","slug":"191504547874-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी बताकर लगाया 14 हजार का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी बताकर लगाया 14 हजार का चूना
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा। सोमवार को एक और युवक साइबर अपराध का शिकार हो गया। शातिरों ने मात्र दस मिनट में उसके खाते से 14 हजार रुपये गायब कर दिए।
बताया जाता है कि कस्बे के राकेश कुमार पटेल का बचत खाता स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में है। उसके खाते में कुल 31 हजार रुपये थे। सोमवार को दोपहर को किसी ने बैंक अधिकारी बनकर उसके मोबाइल पर फोन किया और उससे एटीएम का नंबर मांगा। उसके पूछने पर फोन करने वाले ने अपने को बैंक का अधिकारी बताया और कहा कि में बैंक के हेड ऑफिस मुम्बई से बोल रहा हूं, तुम अपना एटीएम नंबर शीघ्र बताओ अन्यथा एटीएम बंद हो जाएगा। राकेश उसके झांसे मे आ गया और अपना एटीएम नंबर उसे बता दिया । इसके कुछ मिनट बाद उसे जब शक हुआ तो वह दौड़ कर बैंक मे पहुंचा जहां पता चला कि उसके खाते से 14 हजार रुपये निकल गए हैं । 14 हजार रुपये दो बार मे थोड़े देर की अन्तर पर निकाले गये थे। पहली बार मे 10 हजार व दूसरी बार मे 4 हजार रुपये निकाले गये थे। बैंक कर्मियों ने तत्काल उसके खाते मे 1000 रुपये छोड़ कर शेष रकम निकाल लेने को कहा फिर राकेश ने 16 हजार रुपये निकाल लिया।