{"_id":"5963bc3a4f1c1b7e7a8b464b","slug":"181499708474-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का गंगा नदी में उतराया शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का गंगा नदी में उतराया शव मिला
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर बहादुर बाबा के स्थान के समीप गंगानदी में 32 वर्षीय विवाहिता की शव सोमवार को उतराया मिला। सुबह गंगा स्नान करने पहुंचे लोगों की नजर उतराए शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर थोड़ी देर में क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। लाश मिलने की सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने गंगानदी से शव को निकलवाया। काफी देर तक लाश की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नही होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंगा नदी के गंगापुर घाट पर एक अज्ञात विवाहित का शव पानी में उतराया हुआ मिला। लोगो में लाश मिलने को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है। कोई इसे हत्या तो कोई आत्महत्या की बात कह रहा था। पुलिस प्रथम दृष्टया गंगा में स्नान करते वक्त डूबने की बात मान कर चल रही है। लेकिन पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रुप से कहा जा सकता है। इस बाबत एसओ हल्दी संजय त्रिपाठी ने बताया कि एक अज्ञात युवती का लाश मिला। अभी शिनाख्त नहीं हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही।