{"_id":"5c86a716bdec222dcd5a79c9","slug":"171552328470-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकूबाजी में किशोर घायल, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। थाना क्षेत्र के लीलाछपरा में गली के पुराने विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हुई। इसमें एक किशोर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। लीलाछपरा निवासी विनोद साह व सुरेश साह के बीच गली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों के बीच सुबह तू-तू मैं-मैं होते-होते मारपीट होने लगी और चाकू भी चले। चाकू से गणेश साह 16 पुत्र विनोद साह घायल हो गया। परिजनों की सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा ले गई। घायल के पिता विनोद ने चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।