फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चिकित्सक के लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत

चिकित्सक के लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत

Mon, 07 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक के लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत
सिकंदरपुर। क्षेत्र के जलालीपुर चट्टी के समीप रविवार की शाम झोलाछाप एवं तथाकथित महिला चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गयी। जैसे ही जच्चे-बच्चे की मौत हुई परिजन हंगामा करना शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शांत हुए और चिकित्सक के विरूद्घ तहरीर दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के नरहनी तुर्कवालिया निवासी मोहन वर्मा की पुत्री प्रियंका(24) की शादी पकड़ी थाना क्षेत्र के डरारी गांव निवासी जय प्रकाश वर्मा से हुई थी। प्रियंका अपनी मायके में आई थी, वह गर्भवती भी थी। रविवार की दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर प्रियंका को किसी आशा बहू के द्वारा सिकंदरपुर स्थित जलालीपुर चट्टी के समीप झोलाछाप डॉ. मालती देवी के यहां ले जाया गया। जहां प्रसव के दौरान बच्चा फंस गया। आनन-फानन में चिकित्सक मालती देवी द्वारा जच्चे-बच्चे को बस स्टेशन चौराहा के समीप दीप लोक अस्पताल में डॉ. रश्मि राय के यहां ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान जच्चे-बच्चे की मौत हो गई। परिजन जच्चे-बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर जलालीपुर स्थित झोलाछाप चिकित्सक के यहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिए। जैसे ही यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक राम सिंह को मिली घटनास्थल पर पहुंच गए और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, झोलाछाप डॉक्टर अपने आवास पर ताला बंद कर फरार हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने आवास पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि अभी कुछ माह पहले ही बस स्टेशन चौराहा स्थित झोलाछाप अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बच्ची पैदा हुई थी, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी। जिसके बाद उस समय बच्ची के परिजनों ने काफी हंगामा किया था। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम तो करा दिया। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। तब तक दूसरे जच्चा-बच्चा की मौत की घटना ने इलाकाई लोगों को झकझोर कर रख दिया है। लोगों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में यह धंधा सिकंदरपुर क्षेत्र में फल फूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed